लुधियाना, जालंधर व अमृतसर के नगर निगम कमिश्नरों को मिला स्मार्ट सिटी के CEO का चार्ज

punjabkesari.in Friday, Jun 10, 2022 - 01:05 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): पंजाब सरकार द्वारा लुधियाना, जालंधर व अमृतसर के नगर निगम कमिश्नरों को स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ. का चार्ज भी दे दिया गया है। यहां बताना उचित होगा कि सरकार द्वारा कुछ समय पहले लुधियाना, जालंधर व अमृतसर के नगर निगम कमिश्नरों की ट्रांसफर की गई थी जिनके पास स्मार्ट सिटी के सी ई ओ का चार्ज भी था लेकिन उनकी जगह जिन नए कमिश्नरों की नियुक्ति की गई उनके ऑर्डर में स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ. का चार्ज भी देने का जिक्र नहीं किया गया।

इसके मद्देनजर लोकल बॉडीज विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी दुआरा अलग से किसी अधिकारी की नियुक्ति न होने तक लुधियाना, जालंधर व अमृतसर के नगर निगम कमिश्नरों को स्मार्ट सिटी के सी.ई .ओ का चार्ज भी देने का फैसला किया गया है। इस संबंधी गवर्नर के हवाले से जारी नोटिफिकेशन में साफ कर दिया गया है कि अगर भविष्य में किसी जगह स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ. की अलग से नियुक्ति नहीं हुई होगी तो उसका चार्ज सीधे संबंधित नगर निगम कमिश्नर के पास चला जाएगा।

Content Writer

Vatika