विधायक राजिंदर बेरी के हलके में चली नगर निगम की डिच

punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 06:11 PM (IST)

जालंधर(खुराना):  शास्त्री मार्किट के पास स्थित गुरुद्वारा साहिब के साथ लगती गली में नई बन रही एक बिल्डिंग को नगर निगम द्वारा गिरने की कोशिश की गई लेकिन आसपास रिहायश होने के कारण वह बिल्डिंग को नहीं गिरा पाए सिर्फ पिल्लर को ही उखाड़ कर ही चले गए। निगम अधिकारियों के मुताबिक यह बिल्डिंग सैंट्रल गवर्नमैंट की जमीन पर अवैध रूप से बन रही थी। यह क्षेत्र विधायक राजिंदर बेरी के हलके में आता हैं। 

उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा लिए गए एक्शन के बाद यह बड़ी कार्रवाई है। नगर निगम की तरफ से पिछले सप्ताह भी अवैध निर्माणों और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई की गई थी। निगम की तरफ से विधायक परगट सिंह के हलके में कई अवैध बिल्डिंगों पर निगम की डिच चली थी, जबकि पश्चिम विधानसभा हलके के विधायक सुशील रिंकू ने अपने हलके में इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए निगम की डिच मशीनों को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया था।

Vatika