लुधियाना नगर निगम का जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2020 - 02:02 PM (IST)

लुधियाना(स.ह.): विजीलैंस विभाग ने नगर निगम के एक जे.ई. को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जोकि पानी सीवर के कनेक्शन को रैगुलर करने व बिल कम करने की एवज में वसूले गए थे। आरोपी की पहचान दविंद्र सिंह के रूप में हुई है जोकि जोन-बी में तैनात है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विजीलैंस के अधिकारियों ने बताया कि जमालपुर की गोबिंद कालोनी के साहिब सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके 100-100 गज के 2 मकानों का पानी-सीवर रैगुलर करने व बिल कम बनाने की एवज में 5000 रुपए की डिमांड कर रहा है। इस पर कानूनी प्रकिया पूरी करने के बाद आरोपी को रंगे हाथ काबू कर रिश्वत की उक्त रकम उसके पास से बरामद की गई।
 

Vaneet