नगर निगम चुनावों के आए नतीजे, बेजेपी ने मेयर को लेकर किया यह दावा

punjabkesari.in Monday, Dec 27, 2021 - 03:38 PM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। नगर निकाय चुनाव के नतीजे काफी बदल गए हैं। दरअसल आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस को पछाड़ते हुए धमाकेदार एंट्री की है। आम आदमी पार्टी (आप) ने 35 में से 15 सीटों पर जीत हासिल की है। जानकारी के अनुसार नगर निगम की कुल 35 सीटों में आप 15,  भाजपा 12, कांग्रेस 8 से जीती है और बहुमत के लिए 19  सीटें चाहिए। 'आप' को 4, भाजपा को 7 कांग्रेस को 11 बहुमत चाहिए। इस दौरान भाजपा ने  बड़ा दावा किया है कि बहुमत के बाद मेयर उनकी पार्टी का ही  होगा।

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का नतीजा सामने आ गया है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार आम आदमी पार्टी 4 वार्डों से जीती है और 3 वार्डों में आगे चल रही है, बी.जे.पी. व कांग्रेस 2 वार्डों से जीत चुकी हैं और साथ ही शिरोमणि अकाली दल एक वार्ड से आगे चल रही है। आपको बता दें कि निगम के मौजूदा मेयर रवि शर्मा हार चुके हैं। चंडीगढ़ नगर निगम मतदान के लिए पड़ीं वोटों की संख्या लगातार जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News