कलयुगी मां का खौफनाक कारनामा, 7 साल के मासूम को दी दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Monday, Aug 09, 2021 - 12:48 PM (IST)

बेगोवालः गांव हस्सूवाल में कलयुगी मां की तरफ से अपने ही मासूम बच्चे को जहरीली चीज खिलाकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। पुलिस को दिए बयानों में हरजीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी हस्सूवाल ने बताया कि वह मेहनत -मज़दूरी करता है, उसके 2 लड़के हैं। जिनसे बड़ा अभिजोत सिंह 7 साल और छोटा दिलजोत सिंह है।

दिलजोत सिंह को बलदेव सिंह निवासी खडूर साहिब को गोद दिया हुआ है। उसने बताया कि वह हस्सूवाल में पुराना मकान गिराकर नया बना रहा है लेकिन उसकी पत्नी सरबजीत कौर मकान गांव की जगह बेगोवाल बनाने को लेकर लड़ाई -झगड़ा करती रहती थी। हरजीत सिंह ने बताया कि गत रात जब वह काम से वापिस घर आया तो अभिजोत मुझे कहने लगा कि मां ने मुझे धक्के से कौड़ी चीज़ खिला दी है। यह पता लगने पर वह अभिजोत को गांव के पूर्व सरपंच पूर्ण सिंह को साथ लेकर जालंधर इलाज के लिए चले गए लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। थाना बेगोवाल की पुलिस ने हरजीत सिंह के बयानों के आधार पर सरबजीत कौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसे गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दी है।
 

Content Writer

Vatika