पत्नी की हत्या कर NRI ने निगला जहर

punjabkesari.in Saturday, Nov 24, 2018 - 03:06 PM (IST)

मोगा: मोगा के बरियाना गांव के एन.आर.आई. गुरमेल सिंह गेला ने तेजधार हथियार से पत्नी का कत्ल तथा बहू को घायल करने के बाद आत्महत्या कर ली। इस वारदात को उसने गांव दौधर में अंजाम दिया। निहालसिंह वाला के डी. एस.पी. सुबेग सिंह मुताबिक पुलिस ने महिला गुरजीत कौर के रिश्तेदार के बयान पर उसके पति गुरमेल सिंह खिलाफ कत्ल, कातिलाना हमला करने का मामला दर्ज किया है।  

इस मामले में शिकायकर्ता तथा मृतका की बहू रमनदीप कौर ने बताया कि उसका विवाह 17 जनवरी, 2018 को दौधर गांव के गुरवीर सिंह के साथ हुआ थ । वास्तव में गुरजीत कौर के पहले पति की मौत हो गई थी, जिस के बाद उस ने 12 मार्च, 2017 को बरियाना गांव के एन.आर. आई. गुरमेल सिंह  से विवाह करवा लिया था। इस के कुछ दिनों बाद ही गुरमेल सिंह विदेश वापस लौट गया।  गुरजीत कौर दौधर गांव में अपने बेटो के साथ रहने लगी। गुरमेल सिंह 6 नवंबर को कनाडा से फिर दौधर आ गया। शुक्रवार को गुरमेल सिंह ने  गुरजीत को फोन किया कि वह शिमला घूमने जा रहा है।

वह शाम को 5 बजे अटैची लेकर दौधर पहुंच गया और घर में दाखिल होते ही तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। रमनदीप कौर अपनी सास को बचाने के लिए आगे बढ़ी तो उसने उस पर भी हमला कर दिया। उन दोनों को मरा हुआ समझ कर गुरमेल सिंह ने खुद भी सलफास की गोलियां खा ली। इस कारण उसकी मौत हो गई।  

swetha