16 साल के लड़के का घिनौना कारनामा, लड़की का कत्ल कर पेड़ से लटकाई लाश

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2020 - 12:40 PM (IST)

लहरा मोहब्बत: गांव लहरा मोहब्बत में दलित परिवार के 16 वर्षीय लड़के ने नाबालिग दलित परिवार की ही लड़की की गला घोट कर हत्या कर दी। 

मृतका के पिता गुरजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि पीरादित्ता सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह ने उनकी लड़की सुमन कौर की गला घोट कर हत्या की है, जिसके बाद आरोपी लहरा मोहब्बत से भूंदड़ जाने वाले रास्ते पर एक पेड़ पर फंदे से लाश को लटकाकर चला गया।

इसके बाद आरोपी पीरादित्ता ने फंदा लगाने का शोर मचा दिया। इकठ्ठा हुए लोगों ने लड़की को पेड़ से नीचे उतारा तो लड़की की मौत हो चुकी थी। लड़की की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा ले जाया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीरादित्ता के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Vatika