मां के अवैध संबंधों की बलि चढ़ा बेटा

punjabkesari.in Sunday, Aug 04, 2019 - 09:58 AM (IST)

तरनतारन (रमन): एक बेटा मां के अवैध संबंधों की बलि चढ़ गया। जानकारी के अनुसार गांव शेरों के रहने वाले युवक सोहन सिंह (32) पुत्र चरणजीत सिंह की बहन बलजीत कौर की शादी गांव फेलोके में हुई है। वह अक्सर ही अपनी बहन के घर आता जाता रहता था। वहीं बलजीत कौर नामक महिला से उसके अवैध संबंध बन गए।  बलजीत कौर का बेटे प्रदीप सिंह  सोहन सिंह को अपनी मां से दूर रहने के लिए कहता था। 

फिर भी वह जानबूझ कर उनके घर के बाहर चक्कर लगता था। बलजीत कौर के पति मंगल सिंह जो हलवाई का काम करता है, ने बताया की गत रात वह अपने  बेटे प्रदीप सिंह, बहू मंजीत कौर, छोटे बेटे लवजीत सिंह के साथ घर थे।इतने में उनके घर का गेट खटखटाया गया जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो सोहन सिंह उनको धमकाने लगा। उसके बेटे प्रदीप सिंह ने इसका विरोध करना चाहा तो उसने अपने हाथो में पकड़े चाकू से उसकी सांस नली पर वार कर दिए जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। 

मंगल सिंह ने बताया की जब वह अपने बेटे को बचाने आगे आए तो सोहन सिंह ने अपने अज्ञात साथियों की मदद से उस पर हमला कर दिया। घायलावस्था में प्रदीप सिंह को सिविल  अस्पताल तरनतारन ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। एस.एस.पी. ध्रुव दहिया ने बताया कि मृतक के पिता मंगल सिंह के बयानों पर थाना गोइंदवाल साहिब में आरोपी सोहन सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी गांव शेरों व उसके 2 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

swetha