गैर कानूनी माइनिंग का विरोध करने पर व्यक्ति का कत्ल

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 11:07 AM (IST)

अजनाला(बाठ): भारत पाक सरहद से थोड़ी दूर स्थित गांव बल्लड़वाल में रेत माफिया ने गैर कानूनी माइनिंग  का विरोध करने पर एक व्यक्ति का तेजधार हथियारों से कत्ल करने के अलावा एक महिला को घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक तरसेम सिंह के पुत्र लखबीर सिंह और कश्मीर सिंह ने बताया कि मेरा पिता शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे डेरा ब्यास से अपने  गांव बल्लड़वाल आबादी सोहन सिंह की ओर आ रहा था। 

जब वह घर से थोड़ी दूर पर था तो वहां पहले से ही मौजूद दलबीर सिंह और उसके पुत्र लक्खा सिंह, सुक्खा सिंह और उसके दामाद सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उसके पेट में तेजधार हथियार के साथ हमला कर दिया, जिसके कारण वह गंभीर रूप में घायल हो गए। शोर पडऩे पर जब हमारे भाई की पत्नी कश्मीर कौर बाहर की तरफ आई तो उक्त व्यक्तियों ने उसके सिर में तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों को इलाज के लिए अजनाला के सरकारी अस्पताल में ले आए तो वहां डाक्टरों द्वारा पिता तरसेम सिंह को मृतक घोषित कर दिया और भाभी कश्मीर कौर उपचाराधीन हैं। 

उन्होंने बताया कि मेरे पिता व भाभी पर हमला करने वाले दलबीर सिंह हमारे साथ लगती जमीन में रेत की अवैध माइनिंग करते थे जिस कारण हमारी जमीन को नुक्सान हो रहा था। उन्होंने बताया कि इसी रंजिश के चलते ही दलबीर सिंह की तरफ से आज हमारे पिता तरसेम सिंह और भाभी कश्मीर कौर पर हमला किया गया है।  उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियों खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंचे एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर कमलमीत सिंह ने बताया कि  मामले की जांच की जा रही है और जो भी आरोपी पाया गया उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

swetha