जीजा ने सरेबाजार साले के खून से रंगे हाथ, तेजधार हथियारों से किया कत्ल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 10:14 AM (IST)

कुराली (बठला) : स्थानीय शहर अस्पताल के पास खुलेआम तेजधार हथियार के साथ जीजे ने साले का कत्ल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव रतनगढ़ सिंबल का चनप्रीत सिंह बहन नरेन्द्र कौर के साथ शहर में खरीदारी करने के लिए आया था।

दोनों शहर के सिविल अस्पताल के सामने दुकान पर कुछ सामान खरीदने के लिए रुके तो एक व्यक्ति ने चनप्रीत पर तेजधार हथियार के कई बार कर दिए। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह तब तक दम तोड़ चुका था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावर कार में आया था।

वहीं मृतक की बहन नरेन्द्र कौर ने बताया कि हमला करने वाला पति सिमरणजीत सिंह है जिसका परिवार के साथ झगड़ा चल रहा है। वह भाई को मारने की धमकी दे रहा था। स्थानीय सिटी एस.एच.ओ. सुखदीप कौर मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावार को पकडऩे के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News