रिश्तों का खूनः जमीनी विवाद के चलते सगे भाई की बेरहमी से हत्या

punjabkesari.in Thursday, Apr 26, 2018 - 12:05 PM (IST)

काहनूवान/गुरदासपुर(विनोद, सुनील): पुलिस स्टेशन काहनूवान के अंतर्गत गांव छोडिय़ा में जमीनी विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस स्टेशन काहनूवान के इंचार्ज सुरिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि मोहिन्द्र सिंह का एक लड़का हरदीप सिंह आर्मी व दूसरा सरवन सिंह बी.एस.एफ. का जवान है।

दोनों में घर की जमीन को लेकर झगड़ा हो गया जिसके चलते सरवन सिंह ने अपने भाई हरदीप सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई जबकि सरवन सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Anjna