सो रहे युवक का मर्डर, शरीर के किए टुकड़े -टुकड़े

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 12:17 PM (IST)

 भिखीविंड /अलगों कोठीः पुलिस थाना भिखीविंड के अधीन पड़ते गांव माडी नौ आबाद में गत रात कुछ लोगों ने युवक की बेरहमी  से हत्या कर दी। इस संबंधी पुलिस थाना भिखीविंड में दिए बयानों में कुलविंद्र कौर पत्नी प्रगट सिंह ने बताया कि उसके छोटे बेटे लवप्रीत सिंह उर्फ लवली की शादी गांव राजोके निवासी सुखजीत कौर के साथ हुई थी।

शादी के 2 साल बाद उन दोनों की अनबन हो गई।  इसका कारण उसकी बहू के अवैध संबंध करमजीत सिंह उर्फ कर्मा पुत्र सतनाम सिंह के साथ होना था। इसका पता उसके बेटे को लग गया था। करमजीत सिंह और उसके साथियों ने 2दिसंबर 2016 को उससे मारपीट भी की थी। इसका केस अदालत में चल रहा है। गत रात एक व्यक्ति दीवार फांदकर घुस गया। इसके बाद गेट खोलकर उसने अपने साथियों को घर में अंदर बुलाकर उसके सो रहे बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अ अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 


 

swetha