जालंधर: 3 अज्ञात हमलावरों ने प्रवासी मजदूर का किया बेरहमी से कत्ल

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 03:23 PM (IST)

जालंधर(माही, बैंस):   रायपुर और रंधावा मसंदा के बीच गत देर रात एक किसान के डेरे पर 3 अज्ञात हमलावरों ने प्रवासी मजदूर का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया।

जानकारी देते हुए प्रवासी मजदूर जतिंद्र कुमार पुत्र विदेशी सिंह ने बताया कि वह अपने दूसरे मृतक साथी गोरव कुमार के साथ किसान अजीत सिंह रंधावा के डेरे पर सोया हुआ था। 

इसी बीच देर रात 3 अज्ञात व्यक्तियों ने गोरव कुमार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। छोटी उम्र का होने के कारण जतिंद्र कुमार इतना डर गया कि वह भाग कर कहीं छिप गया। फिलहाल पुलिस ने जतिंद्र कुमार के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

Vatika