सजायाफ्ता मुजरिम ने कुकर्म के बाद सहकर्मी को उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Monday, Oct 22, 2018 - 08:24 AM (IST)

लुधियाना(महेश): नगर में शनिवार को छुट्टी पर जेल से बाहर आए एक सजायाफ्ता मुजरिम ने खेत में काम करने वाले अपने 18 वर्षीय सहकर्मी के साथ कुकर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। उक्त घटना थाना सदर के अंतर्गत आते गांव ठक्करवाल की है। पुलिस ने आरोपी परमजीत सिंह को गिरफ्तार करके उसके पास से मृतक का पर्स, 1720 रुपए व आधार कार्ड बरामद कर लिया है।

एडीशनल डी.सी.पी. सुरेन्द्र लांबा व असिस्टैंट सी.पी. रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि शनिवार शाम को खेत मालिक हरदयाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि मेहंत कुमार नामक एक मजदूर की हत्या हो गई है, जिसका शव उसके खेत में मोटर वाले कमरे में पड़ा है।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर देखा कि मेहंत चारपाई पर मरा पड़ा था।  उसकी हत्या गला घोंटकर की गई थी। जांच में सामने आया कि मेहंत पिछले कुछ दिनों से हरदयाल के खेत में रह रहा था और गांव में दिहाड़ी पर काम करता था, जबकि आरोपी परमजीत भी उसके साथ काम करता था। शनिवार शाम को करीब 6 बजे इस घटना का पता चला। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर सुखपाल सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है कि उसने ही कुकर्म करने के बाद चादर से मेहंत की गला घोंटकर हत्या की है। 

आरोपी काट रहा था 10 वर्ष की सजा 
लांबा ने बताया कि आरोपी परमजीत का आपराधिक रिकार्ड है। र उसे एक कुकर्म करने के मामले में 10 वर्ष की सजा हो रखी है। उसके खिलाफ संगरूर के चीमा थाने में 5 अप्रैल, 2015 को केस दर्ज हुआ था।

swetha