नवविवाहिता की गला घोंटकर निर्मम हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी

punjabkesari.in Friday, Jan 18, 2019 - 08:54 AM (IST)

 

समाना (शशिपाल): पातड़ां के गांव दुताल में 20 वर्षीय विवाहिता  को ससुराल परिवार ने गला घोंट कर जान से मारने के बाद पंखे से लटका दिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल समाना लाया गया।

जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल समाना में सीमा देवी (20) के पिता मोती लाल निवासी चीका (हरियाणा) ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसने अगस्त 2018 में अपनी दोनों बेटियों रानी देवी और सीमा देवी का विवाह गांव दुताल निवासी माना राम के दोनों लड़कों बिट्टू कुमार और शिव कुमार के साथ अपनी हैसियत से अधिक दाज-दहेज देकर चीका के एक पैलेस में किया था परन्तु विवाह के बाद ससुराल परिवार उसकी दोनों बेटियों को दहेज के लिए परेशान करने लगा। 

मोती लाल के अनुसार वीरवार सुबह उनकी बड़ी लड़की रानी देवी ने फोन पर ससुराल परिवार की तरफ से उसकी छोटी बहन सीमा देवी को जाने से मार कर पंखे के साथ लटका देने बारे बताया। इसके बाद वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को साथ लेकर तुरंत चीका से गांव दुताल पहुंच गए। जहां उनकी लड़की सीमा को उसके पति शिव कुमार और सास प्रेमो देवी की तरफ से मार देने की वारदात बारे जानकारी मिली जबकि उनका बड़ा जमाई बिट्टू और उसका पिता माना राम कारोबार के सिलसिले में पहले ही घर से बाहर गए हुए थे। 

इस मामले के संबंध में पातड़ां पुलिस के जांच अधिकारी लाभ सिंह ने बताया कि सीमा देवी के पिता के बयानों के आधार पर पुलिस ने उसके पति शिव कुमार और सास प्रेमो देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जबकि आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने सीमा देवी का पोस्टमार्टम करवा कर लाश मायके परिवार के हवाले कर दी और विसरा जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Anjna