अवैध संबंधों के चलते विवाहिता की बेरहमी से हत्या

punjabkesari.in Wednesday, Feb 13, 2019 - 08:24 AM (IST)

खनौरी (हरजीत): गांव अनदाना में अवैध संबंधों के शक में ससुराल परिवार की तरफ से एक विवाहित महिला का कस्सी के साथ बहुत बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एस.एच.ओ. खनौरी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई और डी.एस.पी. मूनक अजयपाल सिंह ने भी घटनास्थल की जांच की। 

21 साल पहले हुई थी शादी
डी.एस.पी. मूनक अजयपाल सिंह और एस.एच.ओ. खनौरी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतका सुक्खो देवी के भाई ज्ञान सिंह ने बताया कि उसकी बहन का विवाह करीब 21 साल पहले जोगिन्द्र राम उर्फ हैप्पी के साथ हुआ था। उसकी बहन का पति उसके संबंध किसी और व्यक्ति के साथ होने का शक करता था और अक्सर उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करता रहता था जिसको उन्होंने कई बार समझाया कि ऐसी कोई बात नही, वह क्लेश न करे और परिवार में ठीक-ठाक रहे। बीती रात वह (ज्ञान सिंह) और उसके मामा का लड़का बीरा राम अपनी बहन सुक्खो देवी के घर आए थे कि उनके सामने ही जोगिन्द्र राम उर्फ हैप्पी ने उसकी बहन के सिर में कस्सी मारी। उस वक्त उसके भाई नन्द लाल, पूवा राम और उसकी भाभी बीरो देवी पत्नी मेहर चंद भी मौजूद थे जो उसे कह रहे थे कि इसको मार दे, इसने गांव में हमारी बहुत बदनामी करवाई हुई है। 

क्या कहने है एस.एच.ओ. का
जोगिन्द्र राम ने उसकी बहन की कमर, गर्दन और छाती पर कस्सी से वार किए और देखते ही देखते सुक्खो देवी धरती पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई व आरोपी मौके से फरार हो गए। एस.एच.ओ. खनौरी ने बताया कि मृतका के भाई ज्ञान सिंह के बयान पर आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 34, बी, आई.पी.सी. तहत केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी गई हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए संगरूर भेजा जा रहा है। 

Anjna