पंचायती चुनाव की रंजिश के चलते गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2019 - 04:25 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): विधानसभा हलका साहनेवाल के अधीन आते गांव नूरवाला में आज पंचायती चुनावों की रंजिश के चलते एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंची। 



गांव के कांग्रेस पार्टी के सरपंच रुपिंदर सिंह ग्रेवाल ने बताया कि आज सुबह करीब 8 बजे उनके घर के सामने रहने वाले जगदेव सिंह डी.सी. ने चुनावी रंजिश के चलते उसके उपर राइफिल से गोली चली दी लेकिन वह तो बच गया, परन्तु घर के बाहर अखबार उठाने आए उसके चाचा बलवीर सिंह को वह गोली लग गई। जिसके बाद उसके चाचा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। 



उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मौके पर जांच करने पहुंचे ए.सी.पी. दविन्दर चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जगदेव सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच कर दी है।

Mohit