रंजिश के चलते युवक की गोलियां मारकर हत्या, हमलावर फरार

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2019 - 12:59 PM (IST)

जालंधर(मृदुल): पुरानी रंजिश के चलते संगत सिंह नगर में  देर रात हमलावरों ने एक युवक पर पहले दातर से वार किया और फिर उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी। थाना नं. 2 की पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है, जबकि डी.सी.पी. गुरमीत सिंह व ए.डी.सी.पी. हरप्रीत सिंह बेनीपाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। 

जानकारी के मुताबिक करीब रात 10 बजे संगत सिंह नगर में मृतक जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा जो अपने घर की तरफ जा रहा था, को रास्ते में कालू नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर घेर लिया। काफी देर तक उनकी आपस में बहसबाजी के बाद कालू ने जस्सा के सिर पर दातर मार दिया और जस्सा अपनी जान बचाने के चक्कर में वहां भाग गया। जस्सा जिस इलाके की गली में घुसा वो सामने से बंद थी। गली को बंद देखकर दोबारा वापस मुड़ा तो हमलावलों ने दोबारा उसे घेर लिया और उस पर 4 फायर किए, जिनमें से उसे 2 गोलियां टांग में लगीं और एक बाजू व एक छाती में लगी।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल जस्सा को उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां उसे पुलिस केस के चलते सिविल अस्पताल रैफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद सिविल अस्पताल में मृतक के  परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूत्रों के मुताबिक मृतक जस्सा शराब का काम करता था और उसको मारने वाला कालू उसका पार्टनर था। सूत्रों के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है जिसके चलते ही यह हत्या हुई है।

swetha