पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में साथी मजदूर की हत्या, शव जमीन में दबाया

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2019 - 09:32 AM (IST)

समाना(शशिपाल): पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक कारण गांव धनेठा में एक खेत मजदूर ने अपने भाई के साथ मिलकर साथी खेत मजदूर की हत्या कर शव जमीन में दबा दिया। शक के आधार पर काबू किए गए कथित आरोपियों से पूछताछ उपरांत हुए खुलासे पर बुधवार दोपहर बाद सैंकड़ों गांव वासियों के समक्ष खेत में दबाए शव को पुलिस द्वारा निकाला गया। इस अवसर पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के तौर पर तहसीलदार संदीप सिंह, डी.एस.पी. समाना जसवंत सिंह मांगट, सदर पुलिस थाना प्रमुख गुरदीप सिंह संधू व संबंधित पुलिस चौकी मवी के इंचार्ज सुखचैन सिंह भारी संख्या में पुलिस बल सहित उपस्थित रहे। 

जानकारी अनुसार गांव धनेठा के किसान एवं मार्कीट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन प्रदीप सिंह के पास गुरजंट सिंह पुत्र जागीर सिंह एवं जगतार सिंह पुत्र बंत सिंह निवासी धनेठा खेत मजदूर के तौर पर कई साल से कार्यरत थे। जगतार सिंह के भाई हरप्रीत सिंह एवं पुलिस अधिकारियों के अनुसार 21 अप्रैल की रात्रि में खेत में चारे को पानी लगाने के लिए किसान प्रदीप सिंह द्वारा गुरजंट सिंह की ड्यूटी लगाई हुई थी। उसने अपने साथी मजदूर जगतार सिंह को भी पानी लगाने में साथ देने के लिए खेत में बुला लिया और सोची समझी योजना के तहत पहले से ही बुलाए अपने भाई गुरविंदर सिंह उर्फ  गुरी के साथ मिलकर दोनों भाइयों ने तेजधार लोहे की रॉड से सिर व छाती में वार करके अद्र्धरात्रि उपरांत जगतार सिंह को मौत के घाट उतार दिया। उसका शव वहीं समाना, 24 अप्रैल (शशिपाल): पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक कारण गांव धनेठा में एक खेत मजदूर ने अपने भाई के साथ साथी खेत मजदूर की हत्या कर शव खेत में दबा दिया। शक के आधार पर काबू किए गए कथित आरोपियों से पूछताछ उपरांत हुए खुलासे पर बुधवार दोपहर बाद सैंकड़ों गांव वासियों के समक्ष खेत में दबाए शव को पुलिस द्वारा निकाला गया। इस अवसर पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के तौर पर तहसीलदार संदीप सिंह, डी.एस.पी. समाना जसवंत सिंह मांगट, सदर पुलिस थाना प्रमुख गुरदीप सिंह संधू व संबंधित पुलिस चौकी मवी के इंचार्ज सुखचैन सिंह भारी संख्या में पुलिस बल सहित उपस्थित रहे। 

जानकारी अनुसार गांव धनेठा के किसान एवं मार्कीट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन प्रदीप सिंह के पास गुरजंट सिंह पुत्र जागीर सिंह एवं जगतार सिंह पुत्र बंत सिंह निवासी धनेठा खेत मजदूर के तौर पर कई साल से कार्यरत थे। जगतार सिंह के भाई हरप्रीत सिंह एवं पुलिस अधिकारियों के अनुसार 21 अप्रैल की रात्रि में खेत में चारे को पानी लगाने के लिए किसान प्रदीप सिंह द्वारा गुरजंट सिंह की ड्यूटी लगाई हुई थी। उसने अपने साथी मजदूर जगतार सिंह को भी पानी लगाने में साथ देने के लिए खेत में बुला लिया और सोची समझी योजना के तहत पहले से ही बुलाए अपने भाई गुरविंदर सिंह उर्फ  गुरी के साथ मिलकर दोनों भाइयों ने तेजधार लोहे की रॉड से सिर व छाती में वार करके अद्र्धरात्रि उपरांत जगतार सिंह को मौत के घाट उतार दिया। उसका शव वहीं खेत में ऊंचे स्थान पर गड्ढा खोदकर दबा दिया तथा ऊपर झाडि़य़ां डालकर गड्ढे को छुपा दिया गया। जगतार सिंह 7 साल व 4 साल के 2 बच्चों का पिता था जबकि 2 वर्ष पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है।खेत में ऊंचे स्थान पर गड्ढा खोदकर दबा दिया तथा ऊपर झाडि़य़ां डालकर गड्ढे को छुपा दिया गया। जगतार सिंह 7 साल व 4 साल के 2 बच्चों का पिता था जबकि 2 वर्ष पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है।

ऐसे खुला भेद
22 अप्रैल की सुबह काम पर न आने कारण किसान प्रदीप सिंह जब जगतार सिंह को बुलाने गया तो परिजनों ने बताया कि रात में खेत में जाने के बाद वह घर वापस नहीं आया, जबकि प्रदीप सिंह को जगतार के रात्रि समय खेत में आने बारे कोई जानकारी नहीं थी। गुरजंट ने भी रात्रि समय पानी लगाते जगतार के खेत में आने पर इन्कार किया। परिजनों द्वारा तलाश के बावजूद जगतार का कोई पता न लगने के बाद संबंधित पुलिस चौकी मवी को इसकी सूचना दी। किसान के खेत में बनी उसकी कोठी में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में 21 अप्रैल की अद्र्धरात्रि के बाद जगतार सिंह को गुरजंट के साथ खेत में देखे जाने पर आशंका बढ़ गई और मृतक के भाई हरप्रीत सिंह द्वारा जगतार सिंह के गुरजंट की पत्नी के साथ अवैध संबंधों की आशंका के चलते गुरजंट पर उसकी हत्या का आरोप लगाने पर पुलिस पूछताछ के लिए गुरजंट सिंह व उसके भाई गुरविंदर गुरी को थाने लाई। उन्होंने पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ के दौरान हत्या का पूरा भेद खोल दिया। पुलिस ने आरोपी गुरजंट सिंह व गुरविंदर सिंह गुरी दोनों भाइयों के खिलाफ  धारा 302 तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया व शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल समाना लाया गया।

Vatika