कत्ल करके खेतों में फेंका अज्ञात महिला का शव

punjabkesari.in Friday, May 17, 2019 - 08:15 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): थाना मेहरबान के अधीन आते गांव कनेजा में आज सुबह करीब 7 बजे खेतों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने के कारण इलाके में दहशत का माहौल दिखाई दिया। गांव कनीजा में खेत में काम करने वाले वलैत सिंह ने जब अपने खेत में महिला का शव देखा तो उसने उसकी सूचना तुंरत गांव के सरपंच अवतार सिंह को दी गई। जिस के बाद सरपंच ने उस की सूचना थाना मेहरबान की पुलिस को दी गई। 

सूचना मिलने के बाद मौके पर डी.सी.पी. क्राईम गगनजीत सिंह, ए.सी.पी. ईस्ट चौधरी दविन्दर कुमार, ए.सी.पी. क्राईम राज चौधरी, थाना प्रभारी जगदेव सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। जिन्होने महिला के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई। मौके पर डी.सी.पी. क्राईम गगनजीत सिंह व ए.सी.पी. चौधरी दविन्दर कुमार ने बताया कि महिला की उम्र करीब 20-21 साल के लगभग लग रही है। जबकि शुरूआती जांच में यह सामने आ रहा है कि महिला की हत्या किसी और जगह करने के बाद शव को खुर्द बुर्द करने के लिए यहां पर फैंका गया है। 

उन्होने बताया कि जिस जगह महिला का शव मिला है वह जगह लिंक रोड से करीब 7-8 फीट दूसरी पर है और हत्यारे महिला के शव को यहां पर फेंक कर गए हैं। सूरत से महिला अप्रवासी लग रही है। महिला के शरीर पर लाल रंक का कुर्ता व काले रंग का पजामा पहना हुआ है। ए.सी. पी. चौधरी दविन्दर ने बताया कि महिला की पहचान के लिए आसपास गांव के लोगों को मौके पर बुलाया जा चुका है। पंरतु महिला की कोई पहचान नहीं हो सकी है। जिस के लिए महिला के शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवग्रह में पहचान के लिए रखा जाएगा। उन्होने बताया कि पुलिस ने खेत में काम करने वलैत सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कारवाई शुरू कर दी गई है।



हत्या के साथ रेप करने की भी आंशका
ए.सी.पी. चौधरी दविन्दर कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में पुलिस ने हत्य का मामला दर्ज कर लिया गया है। जब कि महिला के साथ रेप होने की भी संभावनाए लगाई जा रही है। जिस सबंध में महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया है और रेप के बारे में पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद खुलासा किया जाएगा। उन्होने बताया कि हत्या की गुथी सुलझाने के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया गया है। जो इलाके में आने जाने वाले सभी रास्तों की जांच कर रही हैं और रास्ते में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही हैं। उन्होने बताया कि पुलिस जल्द ही इस हत्या की गुथी को सुलझा कर हत्यारों को गिरफ्तार करेगी।

Mohit