लुधियाना में बड़ी वारदात, तेजधार हथियारों से व्यक्ति का Murder

punjabkesari.in Thursday, May 23, 2019 - 12:23 PM (IST)

लुधियाना (जगरूप): थाना कुम कलां में पडते साहनेवाल के बाबा मुंदरा वाली कलोनी के रहने वाला 45 साल का वकील चंद का बुधवार की रात को किसी ना मालुम आरोपी ने तेजधार हथियार से गर्दन और कई बार कर मर्डर कर आरोपी फरार हो गए। वीरवार को सुबह इस की जानकारी मिलते ही थाना कुमकलां के एसएचओ ने मौके पर पहुंच जांच के बाद लाश को सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुुरु कर दी है। 

जानकारी अनुसार मरने वाला 45 साल का वकील चंद अपनी पत्नी नीशा और तीन लडकी एक बेटे के साथ रहता था और मर्तक कपडे की दुकान पर नौकरी करता था।  मंगलवार को मरने वाले व्य्कति का उसकी पत्नी से झगडा हो गया था। जिस के बाद मरने वाले की पत्नी अपने पति को मारने की धमकी देते अपने बच्चों के साथ अपने माइका मंडी गबिंदगढ चली गई। आस पास के लोगों का कहना है कि दोनो पति पत्नी मे कई साल से झगडा चल रहा था। पति अपनी पत्नी पर शक करता था। मर्तक की माता माया रानी अपने छोटे बेटे मनोज कुमार के साथ पास ही उसके साथ रहती थी। बुधवार की रात को मर्तक की माता रात को उसके खाना देकर आई थी। वीरवार सुबह अपने बेटे के लिए जब उसकी माता चाय लेकर 8 बजे के करीब पहुंची देखा उसके बेटे का किसी ने मर्डर कर दिया है। जिस का शोर मचा दिया और मौके पर परिवार ने पुलिस चौकी साहनेवाल इस की जानकारी दी मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरु कर दी है। 

थाना कुमकलां के एस एच ओ दविंदरपाल सिंह ने बताया कि 42 साल के वकील सिंह  का किसी ना मालूम ने तेजधार हथियार से मर्डर किया है लाश को हमने पोस्टमार्टन के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मरने वाले का अपनी पत्नी से झगडा रहता था। दो दिन से मर्तक की पत्नी झगडा कर मर्तक को मारने की धमकी देकर अपने माता पिता के घर बच्चों के साथ चली गई थी। इस की जांच कर रहे है जल्दी ही जांच कर आरोपी को काबू कर कारवाई की जाएगी। 

मरने वाले वकील चंद का छोटा भाई मनोज कुमार ने अपने भाई के मर्डर का शक उसकी ससुराल पर लगाया कहा कि उलके पास उसके मरने वासे भाई की सास का फोन आया था जिस ने फोन पर उसको धमकी देते कहा था कि वह उसके भाई वकील चंद को सबक सिखाएंगे।

Mohit