मां ही निकली मासूम की कातिल, पति को फंसाने के लिए की थी हत्या

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2020 - 09:21 PM (IST)

बठिंडा (विजय): नर्सरी चलाकर रोजी रोटी कमाने वाले प्रवासी मजदूर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि जिस मां की कोख से बच्ची ने जन्म लिया, उसी मां ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, क्योंकि वह पति फंसाना चाहती थी। उसने पुलिस को बताया कि उतर प्रदेश के जिला ऐटा के गांव महाराम का रहने वाला है चूकि वह 3 भाई है जिसमें बड़ा भाई मैदान सिंह, छोटा भजन लाल जबकि वह सबसे छोटा है। 16 वर्ष पहले उसके भाई भजन लाल की शादी उतर प्रदेश निवासी राज कुमारी के साथ हुई थी। 

शादी के 4 वर्ष बाद ही उसके भाई की मौत हो गई थी। मौत के 2 महीने बाद परिवार ने मिलकर राज कुमारी की शादी उससे कर दी। राज कुमारी उस समय गर्भवती थी और दो महीने बाद ही उसके एक बेटे ने जन्म लिया, इसकी उम्र अब 12 साल है। उसके बाद एक बेटी हुई, जिसकी उम्र 8 वर्ष हैं, फिर बेटे को जन्म दिया उसकी उम्र 6 वर्षीय है। इसके बाद बेटी हुई उसकी उम्र 3 वर्षीय थी। कुछ समय बाद राज कुमारी उससे झगड़ा करनी लगी, क्योंकि मुक्तसर निवासी सतनाम सिंह के साथ उसके प्रेम संबंध बन गए थे। उसकी पत्नी झगड़ा कर अलग सतनाम सिंह के साथ मानसा रोड पर रहने लगी, जबकि वह डबवाली रोड पर रहता था। अपने बच्चों को मिलने अक्सर वह चला जाता था। 

शुक्रवार को वह अपने बच्चों को मिलने गया देखा तो राज कुमारी अपनी 3 वर्षीय बच्ची का गला घोट रही थी। उसकी पत्नी ने बेटी को मार कर आरोप उस पर लगाने की कोशिश की। आरोपी महिला ने अपने अन्य रिश्तेदारों को बुला लिया और कहा कि सत्य प्रकाश ने बच्ची का गला दबाकर मार दिया। वह अपने अन्य रिश्तेदारों को बुलाने चला गया तब तक बच्ची की लाश को सिविल अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल पहुंचकर पति ने पुलिस को सारी कहानी बताई और पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज कर ली।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना सिविल लाईन के प्रभारी रविन्द्र सिंह ने सूचना मिलते ही घटना स्थल का जायजा लिया और बच्ची के शव को अच्छी तरह देखा। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि बच्ची की ऊंगली का एक नाखून टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि सबूत इक्ट्ठा करने व पूछताछ के लिए बच्ची के माता-पिता को हिरासत में ले लिया गया था। दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई। जांच में देखा गया कि राजकुमारी की गर्दन के पास खरोंचों के निशान थे। जब इस संबंधी पूछा तो वह घबरा गई महिला पुलिस ने जब सख्ती की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Mohit