बेखौफ हत्यारेः बेरहमी से हत्या कर थाने के सामने फेंका शव

punjabkesari.in Saturday, Jan 05, 2019 - 03:03 PM (IST)

लुधियाना (तरुण): हत्यारे बेखौफ है। इनके जहन में कानून का खौफ नही है। सरेआम लॉ एंड आर्डर की धज्जियां उड रही है। इस बात का प्रमाण है कि बेऔफ हत्यारों ने एक युवक की हत्या कर शव को थाना डिवीजन न 7 के सामने फेंक दिया। शव के कूड़े के ढेर में दबा हुआ मिला है। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन न 7 की पुलिस मौके पर पहुंची।

कूड़ा उठा रहे बच्चों ने मृतक के पैर देख मचाया शोर
मृतक की पहचान 20 वर्षीय हनी निवासी चंडीगढ़ रोड़ स्थित ई डबल्यू एस कालोनी के रुप में हुई है। मिली जानकारी के इंडियन गैस कंपनी के कर्मचारी थाने के निकट खड़े थे। जहां उन्होंने कूडा उठाने वाले 2-3 बच्चों का शोर शराबा सुना। जब वह कूड़े के ढेर के पास पहुंचे तो वहां एक युवक के पैर कूड़े के ढेर से नजर आ रहे थे। जिससे पता चलता है कि युवक की हत्या कर शव को दबाया गया है। जिसके बाद कंपनी के नुमाइंदे रियाकत अली ने इलाका पुलिस को सूचना दी।

मृतक के सिर पर भारी चीज से किया गया वार
सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन न 7 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अतिरिक्त थाना प्रभारी नछत्तर पाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कूड़े के ढेर से बाहर निकाला। मृतक के सिर पर भारी चीज से वार किया गया है जबकि गले पर भी मार्क है। जिससे पता चलता है कि मृतक की हत्या कर शव को दबाया गया है।

इस दौरान पुलिस मृतक के बारे में जानकारी हासिल कर रही थी तभी वहां कूड़ा उठाने वाली 2 लड़कियों से पूछताछ की तो लड़कियों ने मृतक की पहचान खुद के चाच के रुप में की। मृतक निकट ही ई डब्लयू एस कालोनी का रहने वाला है। मृतक का परिवार मूल रुप से गांव बाई,जिला चुरु राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।  

कान से सोने की बाली गायब
मृतक के भाई गगन ने बताया कि हनी साईकल पर गली में फिर कर चैन ठीक करने का काम करता था। हनी ने एक कान में सोने की बाली व दूसरे में चांदी की बाली पहनी हुई थी। रोजाना हनी रात देरी से घर आता था। 

Mohit