नाजायज संबंधों के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 10:53 PM (IST)

मलोट (जुनेजा): मलोट के नजदीक गांव दानेवाला में आज एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का कुल्हाड़ी मारकर कत्ल कर दिया है। जानकारी अनुसार बबली सिंह नामक व्यक्ति जो एक फैक्टरी में काम करता है, गांव में अपनी पत्नी सिमरजीत कौर (30वर्ष), चार वर्षीय बेटी और माता के साथ रहता था। सुबह करीब साढ़े सात बजे जब उसकी मां और बेटी घर पर नहीं थी तो उसने कुल्हाड़ी मारकर अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलते ही सटी मलोट पुलिस के एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह बराड़ मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि बबली सिंह को शक था कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है और वह उससे फोन पर बात करती है। इस बात को लेकर घर में कलेश भी रहता था। इसी कारण आज गुस्से में आकर बबली ने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। पुलिस द्वारा जांच आरंभ कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News