जीप सवार ने दरड़ कर की AAP नेता की हत्या

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2020 - 09:48 PM (IST)

नवांशहर (मनोरंजन): बीती रात गांव मजारा खुर्द व राणेवाल गांव की लिंक रोड पर स्कूटरी पर सवार आम आदमी पार्टी के नेता की जीप सवार ने दरड़ कर कथित तौर पर हत्या कर दी। जबकि एक अन्य राहगीर भी जीप की लपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए नवांशहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कारवाई शुरु कर दी है। जबकि मृतक के भाई के ब्यानों पर एक पुलिस कर्मचारी पर आरोपियों को शह देने के आरोप में नामजद किया गया है। 

गांव राणेवाल निवासी बलिहार सिंह ने पुलिस को  दिए ब्यानो में बताया सोमवार सात बजे के करीब वह ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने खेतों को जा रहा था कि इसी बीच एक प्लेजर स्कूटरी पर सवार होकर उनके  गांव का नौजवान परमजीत सिंह गांव की ओर आ रहा था। उसके थोड़ा आगे गांव का एक अन्य व्यक्ति प्रीतम सिंह भी मोटरसाइकिल पर आ रहा था। उसके देखते देखते पीछे से एक तेज रफ्तार जीप परमजीत सिंह को दरड़ती हुई खेतों में चली गई। जीप की लपेट में उनके गांव का प्रीतम सिंह भी आ गया। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए नवांशहर के निजी अस्पताल में लाया गया। यहा डाक्टरो ने परमजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रीतम सिंह गंभीर रुप से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया। बलिहार सिंह का आरोप है कि जीप को चलाने वाला कथित आरोपी चरनजीत सिंह व उसके साथ बैठे उसके चाचा गुरमुख सिंह ने मार देने की नीयत से परमजीत पर जीप चढ़ाकर उसकी हत्या की है। बलिहार सिंह का कहना है कि पिछले साल इन दोनों में लड़ाई झगड़ा भी हुआ था। इस मामले में पुलिस ने 326 धारा के तहत मामला भी दर्ज किया था। पुलिस ने बलिहार सिंह के ब्यानों पर दोनो कथित आरोपी चरनजीत सिंह व गुरमुख सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके कारवाई शुरु कर दी है। दोनों आरोपी मौके से जीप लेकर फरार हो गए। पुलिस उन्हें ढूंढने के लिए छापामारी कर रही है। 

पुलिस कर्मचारी पर मामला दर्ज करवाने के लिए आप कार्यकताओ ने थाने का किया घेराव 
गांव राणेवाल में जीप चढ़ा कर हत्या करने के मामले में मृतक के भाई कुलविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि उनके गांव के ही एक कांस्टेबल की शह पर उसके भाई की हत्या की गई है। इस लिए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। जब पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज नही किया तो आम आदमी पार्टी गढशंकर के विधायक जै किशन रोढ़ी की अगुवाई में आम आदमी पार्टी के कार्यकताओ ने थाना सदर नवाशहर के आगे प्रर्दशन किया। प्रर्दशन के बाद पुलिस ने मकदमा में बढ़ोतरी करते हुए मृतक के भाई कुलविंदर सिंह बयानो पर कथित आरोपी कांस्टेबल इंद्रजीत पर भी धारा 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया। प्रर्दशन करने वालो में गगन अगनीहोत्री, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान शिव कर्ण चेची, हल्का इंचार्ज सतनाम जलवाहा, विनीत जाडला, मंदीप अटवाल, आदि प्रमुख थे। इस सबंध में जानकारी देते हुए थाना सदर के एसएचओ सरबजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने कांस्टेबल इंद्रजीत के खिलाफ धारा 120 के तहत मुकदमा दर्ज करके कारवाई शुरु कर दी है। उन्होने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News