मोगा में कांग्रेस नेता की हत्या के मामले को लेकर बड़ी खबर

punjabkesari.in Thursday, Oct 12, 2023 - 04:20 PM (IST)

पंजाब डेस्क : मोगा में हुई कांग्रेस नेता की हत्या के मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के नेता बलजिंदर सिंह की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्ण और गुरिंदर के रूप में हुई है जो कि अर्श डल्ला के कहने पर काम करते थे। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों से हैंड ग्रेनेड और एक विदेशी पिस्तौल बरामद हुए है। 

गौरतलब है कि जिला मोगा के ब्लॉक अजीतवाल के कांग्रेस अध्यक्ष गांव डाला के नंबरदार बलजिंदर सिंह बल्ली डाला (45) की दिनदहाड़े हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बलजिंदर सिंह अपने घर पर बाल कटवा रहे थे तभी हमलावरों ने 12 बोर की बंदूक से गोलियां चलानी शुरू कर दी थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash