1984 के सिख कत्लेआम में शामिल कांग्रेसियों पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए : मजीठिया

punjabkesari.in Thursday, Aug 19, 2021 - 11:10 AM (IST)

चंडीगढ़(अश्वनी): शिरोमणि अकाली दल ने मांग की है कि 1984 में सिख कत्लेआम में शामिल सभी कांग्रेसी नेताओं पर पंजाब के एक विधायक द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद कि इंदिरा गांधी की हत्या का बदला लेने के लिए यह कत्लेआम किया गया था, के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाना चाहिए।

कांग्रेसी विधायक कुलदीप सिंह वैद ने एक लाइव बहस के दौरान इस साजिश का खुलासा किया। बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि ‘अब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी विश्वासपात्र सहित सभी कांग्रेसी नेताओं पर दिल्ली और अन्य हिस्सों में सिख कत्लेआम करवाने का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। यह सच है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने यह कहते हुए कत्लेआम को सही ठहराने की कोशिश की थी कि जब धरती पर कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो, धरती कांपती है। विभिन्न प्रत्यक्षदर्शियों ने गांधी परिवार की संलिप्तता की ओर इशारा किया है। इसीलिए इन सभी व्यक्तियों पर तत्काल केस दर्ज किया जाना चाहिए’।

मजीठिया ने गांधी परिवार से 1984 के सिख कत्लेआम के बारे अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा कि ‘सिख समुदाय को दिए गए घाव कत्लेआम के 37 साल बाद भी ठीक नहीं हुए हैं। सिख समुदाय चाहता है कि आरोपियों को सजा दी जाए। यह तभी संभव है जब इस कत्लेआम को अंजाम देने वाले सभी कांग्रेसी नेताओं को सलाखों के पीछे डाल दिया जाए या सिर्फ इसे अंजाम देने वाले मास्टर माइंडस को सजा दी जाए। यह स्पष्ट है कि वैद के पास कुछ अंदर की जानकारी है, जिसके कारण उसने इतनी निडरता से यह दावा किया है। इसकी भी जांच होनी चाहिए और उसके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की जानी चाहिए ताकि साजिश की जड़ तक पहुंचने के लिए उससे पूछताछ की जा सके’।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal