लखबीर सिंह कत्लकांडः एस.आई.टी. ने की मृतक के घरवालों से पूछताछ

punjabkesari.in Sunday, Oct 24, 2021 - 02:12 PM (IST)

झबाल (नरिंदर): पिछले दिनों दिल्ली में सिंघू बार्डर पर निहंग सिंह की तरफ से बेअदबी के आरोप लगाते तरनतारन के गांव चीमा खुर्द के लखबीर सिंह नामक व्यक्ति का बहुत बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया था। पंजाब सरकार की तरफ से उक्त कत्ल की साजिश का पता लगाने के लिए एक तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय एस.आई.टी. का गठन ए.डी.जी.पी वरिंदर कुमार के नेतृत्व में किया गया है, जिसमें डी.आई.जी फिरोजपुर रेंज इंद्रबीर सिंह और एस.एस.पी. तरनतारन एच.एस. विर्क को शामिल किया गया है।

यहां भी पढ़ें: जग्गू भगवानपुरिया ने मांगी थी डॉक्टर से फिरौती, गैंगस्टर का गुर्गा ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

उक्त सी.आई.टी. की तरफ से जांच को तेज करते ए.डी.जी.पी वरिंदर कुमार और एस.एस.पी. तरनतारन एच.एस. विर्क पुलिस पार्टी के साथ लखबीर सिंह के घर पहुंचे और पारिवारिक सदस्यों और गांववासियों से जांच-पड़ताल की गई। इस मौके ए.डी.जी.पी वरिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस की तरफ से लखबीर सिंह कत्ल केस में हर पहलू से जांच की जा रही है। बहुत जल्दी मामले को हल कर लिया जाएगा। इस मौके मृतक लखबीर सिंह की बहन ने कहा कि लखबीर सिंह को साजिश के अंतर्गत मारा गया है और सारा मामला साफ होना चाहिए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal