लड़कियां छेडऩे से रोकने वाले व्यक्ति की कृपानों से काटकर निर्मम हत्या

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2020 - 10:02 AM (IST)

अमृतसर(संजीव): लड़कियां छेडऩे से रोकने पर गुस्साए स्कूल छात्राओं ने ढप्पई स्थित गली लौहारा वाली के रहने वाले गुरनाम सिंह की तेजधार कृपानों से काटकर निर्मम हत्या कर दी। सभी हमलावर गुरनाम के मोहल्ले के ही थे जिन्हें वह स्कूली छात्राओं को छेडऩे से रोकता था। 

अमनदीप सिंह ने बताया कि उनके घर के पास सरकारी स्कूल है, जहां आने जाने वाली लड़कियों को हमलावर अक्सर छेड़ते थे और उनके पिता गुरनाम सिंह उन्हें रोका करते थे। इसी रंजिश के चलते आज सभी ने उस पर हमला कर दिया। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंचा और अपने पिता गुरनाम सिंह को इसके बारे में सूचित किया। जब उसके पिता घर आए तो हमलावरों ने उन्हें घेरकर उन पर तेजधार कृपानों से गहरे वार किए और घायल कर मौके से फरार हो गए, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक गुरनाम सिंह जरनेटर रिपेयर का काम करता था।

पुलिस ने मृतक के लड़के की शिकायत पर जसपाल सिंह, सागर, शालू, राजन, मुकेश व उनके दर्जन भर अज्ञात साथियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर हमलावरों की धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी है। थाना गेट हकीमा के इंचार्ज इंस्पैक्टर सुखबीर सिंह का कहना है कि मृतक के बेटे की शिकायत पर हमलावरों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है और उनकी धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। 

Vatika