दोस्त के B''day से वापस लौट रहे युवक को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतारा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2020 - 10:48 AM (IST)

अमृतसर(संजीव): जन्मदिन से वापस घर को लौट रहे युवक को चाकू से गोद मौत के घाट उतारने के मामले में थाना गेट हकीमा की पुलिस ने रैंबो, गौरव व उनके 12 अज्ञात साथियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। दयाल चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई तीर्थ राम ड्राइवर का काम करता है। गत दिवस उसका बेटा रवि कुमार अपने दोस्त लव के जन्मदिन पर गया था। उसके साथ उसके अंकल स्वर्ण कुमार भी थे।

देर रात तक जब उसका बेटा वापस घर नहीं लौटा तो वह उसे देखने के लिए गया, रास्ते में शिवपुरी के समीप उक्त आरोपी उसके लड़के को बुरी तरह से पीट रहे थे, उसके बेटे को आरोपियों ने चाकू से गंभीर घायल कर दिया था। खून से लथपथ वह अपने बेटे को उपचार के लिए अरोड़ा अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया पर उसे दाखिल करने से मना कर दिया, जिसके बाद में उसे घर ले आया और अगले दिन उसकी हालत बिगड़ जाने पर जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपियों द्वारा चाकुओं से गोदने के कारण उसके लड़के की मौत हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना गेट हकीमा के इंचार्ज इंस्पैक्टर सुखबीर सिंह का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम में छापामारी कर रही है। बहुत जल्द हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News