पंजाब में बड़ी वारदातः रिशतेदारी में आए 2 युवकों का तेजधार हथियारों से कत्ल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 27, 2022 - 12:26 PM (IST)

पट्टी:तरनतारन जिले के पट्टी विधानसभा हलका के गांव में गत रात 2 युवकों की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवकों की पहचान गुरदर्शन सिंह उर्फ  ​​सोना निवासी गांव जोध सिंह वाला और  शिंदर सिंह निवासी गांव जोध के  रूप में हुई है।  घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक गुरदर्शन सिंह और शिंदर सिंह अपनी रिश्तेदारी में गांव गदाइके आए हुए थे। गत रात हुए झगड़े दौरान दोनों का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। दोनों युवकों की उम्र करीब 26-27 साल है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के खून से लथपथ शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

Content Writer

Vatika