वृद्ध महिला की हत्या, अर्द्धनग्न अवस्था में बैड पर मिला शव

punjabkesari.in Monday, Nov 25, 2019 - 02:49 PM (IST)

खनौरी: शहर के वार्ड नंबर 13 में गत रात एक अकेली रहती वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई। उसकी पहचान भागो देवी (65) के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. मूनक बूटा सिंह गिल, एस.एच.ओ. खनौरी इंस्पैक्टर करतार सिंह पुलिस पार्टी व फिंगर प्रिंट टीम सहित मौके पर पहुंचे।

खनौरी पुलिस को मृतक भागो देवी के रिश्तेदार ओम प्रकाश पुत्र साधु राम वासी शुतराणा ने बताया कि विधवा भागो देवी रिश्ते में उसकी साली लगती है। उसके पति राम लाल की करीब 2 वर्ष पहले बीमारी कारण मौत हो गई थी तथा इनकी कोई औलाद नहीं थी, जिस कारण वह अकेली रहती थी। मेरे परिवार का भागो देवी के घर काफी आना-जाना था तथा मेरी लड़की प्रिया ज्यादातर भागो देवी के घर ही रहती थी पर कुछ दिनों बाद उसका विवाह है इसलिए गत रात वह शुतराणा गई हुई थी। उसने बताया कि मेरी साली भागो देवी ने मेरी लड़की के विवाह के लिए सोने के गहने, हार, अंगूठी, पायलें तथा अन्य सामान खरीद कर अपने घर रखा हुआ था।

23 नवम्बर 2019 को वह तथा उसकी दूसरी साली प्यारी बाई जो उनके पास ही रहती है, खनौरी आए तथा भागो देवी से बाजार में मिले थे। कुछ सामान खरीद कर हम भागो देवी को घर छोड़ कर वापस घर चले गए। जब रात को भागो को फोन किया तो उसका फोन नहीं लगा। जब मैं सुबह भागो देवी के घर आया तो मेन गेट थोड़ा खुला हुआ था तथा अंदर जाकर देखा कि भागो देवी अद्र्धनग्न अवस्था में बैड पर मृत पड़ी थी तथा घर का सामान बिखरा हुआ था। जिक्र योग्य है कि मृतक भागो देवी 9 एकड़ जमीन की मालिक है तथा मृतक की कोई औलाद नहीं है। पुलिस को मृतक के घर से बड़ी मात्रा में कैश, सोने व चांदी के गहने, अलग-अलग बैंकों की कापियां व एफ.डी. भी मिली हैं। 

जायदाद को लेकर कत्ल किए जाने का हो सकता है मामला
डी.एस.पी. मूनक बूटा सिंह गिल ने बताया कि मृतक के वारिसों के बयानों के आधार पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर विभिन्न थ्यूरियों पर जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही दोषी को काबू कर लेगी। जांच में यह लूटपाट या जायदाद को लेकर कत्ल किए जाने का मामला प्रतीत होता है। 

Vatika