घर से किसान आंदोलन में गए नौजवान की संदिग्ध हालत में मिली लाश

punjabkesari.in Tuesday, Jul 13, 2021 - 07:10 PM (IST)

पट्टीः बाहमणी वाला रोड बागा नज़दीक उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नौजवान की संदिग्ध हालत में लाश बरामद की गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की तरफ से इस मामले की जांच की जा रही है। 

जांच दौरान पुलिस को पता लगा कि मृतक नौजवान की पहचान सुखजिन्दर सिंह पुत्र निशान सिंह रिट. डी.एस.पी. निवासी डलीरी के रूप में हुई है। पुलिस ने अन्य जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का भाई सुखविन्दर सिंह खालड़ा में ए.एस.आई. है। उसके साथ बातचीत करते हुए पता चला है कि सुखजिन्दर सिंह दिल्ली में चल रहे किसानी धरने में शामिल होने के लिए गया हुआ था। 

उक्त नौजवान पट्टी में किस तरह, किसके साथ और कैसे पहुंचा, इसका पता पुलिस की तरफ से लगाया जा रहा है। दूसरी तरफ़ पुलिस ने मृतक नौजवान की मृतक देह को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

Content Writer

Vatika