चंडीगढ़: सगी बहनों का कातिल कैमरे में कैद, बड़े खुलासे की उम्मीद

punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2019 - 03:01 PM (IST)

चंडीगढ़: स्वतंत्रता दिवस  पर शहर के सैक्टर -22 स्थित एक मकान में 2 सगी बहनों का कत्ल करने वाले कातिल की तस्वीर सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कातिल की तालाश शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक बहनों मनप्रीत और राजवंत कौर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़े खुलासे होने की उम्मीद जाहिर की जा रही है।



अबोहर की थीं दोनों बहने
अबोहर के गांव बल्लुआना की रहने वाली दोनों बहनें सैक्टर -22 स्थित पी. जी. में रहती थीं और जीरकपुर की एक फैक्ट्री में काम करती थीं। दोनों यहां पिछले 4 सालों से रह रही थीं, जिनकी गुरुवार को तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। घटना  के बाद कातिल कमरे को बाहर से ताला लगा कर फरार हो गए। फ़िलहाल पुलिस की तरफ से इस मामले की जांच की जा रही है।

Vatika