रात के अंधेरे में बड़ी वारदात, शराब ठेके के करिंदे का बेरहमी से कत्ल

punjabkesari.in Thursday, May 19, 2022 - 10:19 AM (IST)

समराला (गर्ग): समराला इलाके में जुर्म का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। गत देर रात यहां एक शराब के ठेके में काम करते 35 वर्षीय नौजवान का बेरहमी से  कत्ल किया गया। मृतक की पहचान यादविन्दर सिंह निवासी गांव मुतियो, थाना समराला के रूप में हुई है। मृतक रात करीब 10 बजे एक महीने बाद छुट्टी लेकर अपने घर लौट रहा था। गांव के नज़दीक ही उसका कत्ल कर दिया गया और लाश दूर खेतों में फैंक दी गई। 

मृतक के पारिजनों ने बताया कि यादविन्दर सिंह गांव नानोवाल में शराब के ठेके पर कई सालों से काम करता था। वह करीब महीने -डेढ़ महीने बाद ही छुट्टी लेकर घर आता था। रात करीब 10 बजे उसने समराला में पहुंच कर अपने घर फ़ोन लगा कर बताया कि वह 10 -15 मिनट में घर पहुंच रहा है और यह भी पूछा कि बच्चों के लिए खाने के लिए क्या लेकर आए। इसके बाद काफ़ी देर तक परिवार उसका इंतजार करता रहा लेकिन जब वह घर न पहुंचा तो उसकी तालाश की गई। गांव के नज़दीक ही बुरी तरह से तोड़ा हुआ उसका मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ा मिला लेकिन यादविंदर सिंह का कोई अता -पता नहीं लगा।

आज सुबह उसकी लाश गांव के खेतों में पड़ी हुई मिली और नज़दीक ही लकड़ के कुछ हत्थे और डंडे पड़े हुए भी बरामद हुए। गांव वालों की तरफ से शक व्यक्त किया जा रहा है कि नशेड़ी किस्म के व्यक्तियों की तरफ से लूटपाट कारण यह कत्ल किया हो सकता है। मृतक नौजवान के छोटे -छोटे 3 बच्चे हैं और परिवार का गुज़ारा उसके सिर पर ही था। फ़िलहाल पुलिस ने लाश कब्ज़े में ले ली है और अगली जांच की जा रही है। 
 

Content Writer

Vatika