दिल दहला देने वाली घटना, ठेकेदार की बेरहमी से हत्या

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 11:20 AM (IST)

मलोट  (जुनेजा): गांव किंगरा में देर रात अज्ञात लोगों ने एक बाग के ठेकेदार की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

इस संबंध में मृतक के पुत्र सुखविंदर सिंह ने सिटी मलोट पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि उसके पिता हरजिंदर सिंह पुत्र भगवान सिंह (65) निवासी फिरोजपुर के पास सुखमंदर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी किंगड़ा का अमरूद का बाग ठेके पर था। बीती रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से उसके पिता की बेरहमी से हत्या कर दी संबंधित गांव के लोगों ने घटना की सूचना सिटी मलोट पुलिस को दी, जिसके बाद डीएसपी बलकार सिंह संधू के नेतृत्व में सिटी मलोट के मुख्य अधिकारी वरुण कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।  सिटी मलोट पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इस हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका, पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया है।

Content Writer

Vatika