पति ने पत्नी सहित 2 बच्चों का किया बेरहमी से कत्ल, वजह कर देगी हैरान

punjabkesari.in Friday, Jan 11, 2019 - 09:06 PM (IST)

फिरोजपुर( कुमार ): पंजाब में कर्ज के बोझ में डूबे हुए किसान आत्महत्याएं ही नहीं कर रहे हैं, अपितु कर्ज में डूबने के बाद नशे की लत लगने पर दिल दहला देने वाली घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।  फिरोजपुर के गांव आसल में कुछ ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किसान ने अपनी पत्नी और 2 बच्चों की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी किसान घर से फरार हो गया।

आरोपी की पहचान परमजीत नामक किसान के रूप में हुई है, जो कर्ज में दबा हुआ था और नशे का आदि था। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते वह काफी से दिनों से परेशान भी रह रहा था। शुक्रवार को परमजीत ने अपनी पत्नी के गले  पर तेजधार हथियार से वार करके हत्या की और लड़का (9) और एक लड़की (11) का गला घोटकर मार डाला।  वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेेते हुए शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


किसान पर करीब 6-7 लाख का कर्जाः नंबरदार
गांव आसल के नंबरदार अमरीक सिंह ने बताया कि पहले किसान परमजीत सिंह नशा करता था और करीब 2 साल से उसने इलाज करवाकर नशा छोड़ दिया। वह हर रोज सुबह गांव के गुरुद्वारा साहिब मे नतमस्तक होने जाया करता था पर उसके ऊपर करीब 6-7 लाख रुपए का कर्जा होने के कारण वह परेशान रहता था। 

Vatika