बड़ी वारदातः शमशानघाट में सो रहे 2 व्यक्तियों का कत्ल, लाशें घसीट कर खेतों में फैंकी

punjabkesari.in Friday, Jun 25, 2021 - 01:34 PM (IST)

गुरदासपुर: गुरदासपुर के गांव फजूपुर में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के खेतों में दो व्यक्तियों की लाशें देखीं गई। दोनों मृतकों की उम्र करीब 40 साल की है, जिनमें से एक का नाम स्टीफन और दूसरे का नाम शाम लाल है। दोनों मृतक धारीवाल के गांव लेहल के रहने वाले हैं और नशा करने के आदि थे। मृतक दिहाड़ी का काम करते थे। रात को फजूपुर के कब्रिस्तान में सोते थे। गत देर रात को किसी ने इनका कत्ल कर दिया है।

इस संबंधित बातचीत करते डी.एस.पी कुलविंदर सिंह विर्क ने कहा कि गांव लेहल के रहने वाले उक्त दोनों व्यक्ति गांव फजूपुर के शमशानघाट में रात को सोए हुए थे, जिनका किसी अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से कत्ल करने के बाद उनकी लाशों को घसीट कर नजदीक धान के खेतों में फैंक दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज जब सुबह गांव वासी सैर करने के लिए निकले तो उन्होंने दो व्यक्तियों की लाशों को खेतों में पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद गांव वासियों की तरफ से इस  संबंधित प्रशासन को सूचित किया गया। 

डी.एस.पी ने बताया कि लाशों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया गया और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि मृतक शाम लाल का पीछे कोई नहीं है, जबकि स्टीफन की माता है। पुलिस ने दोनों लाशों को कब्ज़े में लेकर कार्रवाई करनी शुरू कर दित्ती है। पुलिस की तरफ से डॉग स्कॉड  की टीमें बुला कर इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News