पति बना हत्यारा: विदेश में पत्नी को दी रूंह कंपा देने वाली मौत, मची चीख पुकार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 20, 2021 - 12:55 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ः उड़मुड़ निवासी महिला का कनाडा के मौंटरियल में उसके पति की तरफ से बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रजिन्दर कौर रूबी बेटी अमरीक सिंह निवासी मोहल्ला लाहौरिया के रूप में हुई है। हत्या किन हालातों में हुई, फ़िलहाल इस बारे ज़्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।

मृतका रजिन्दर कौर रूबी के पिता अमरीक सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या उसके पति नवदीप सिंह द्वारा सिर पर हमला करके की गई है। वारदात गत रात की बताई जा रही है। रूबी का विवाह 25 दिसंबर 2011 को हुआ था और वह 2 बच्चों की मां थी। इस दुखद ख़बर के साथ उड़मुड़ में मातम का माहौल है।

Content Writer

Vatika