बड़ी वारदात: सरेबाजार DON का तेजधार हथियारों से कत्ल, मंजर देख दहले लोग

punjabkesari.in Saturday, Aug 27, 2022 - 03:37 PM (IST)

भोगपुर (राणा भोगपुरिया): भोगपुर के एक नौजवान मनजीत सिंह उर्फ जीता डोन पुत्र विशाखा सिंह निवासी वार्ड नं. 11 भोगपुर का नजदीकी गांव कालूबाहर थाना बुलोवाल जिला होशियारपुर में कुछ व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हमला करके सरेआम कत्ल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गत देर शाम की बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार गांव के ही एक नौजवान सूरज राणा  पुत्र सतपाल राणा ने अपने कुछ साथियों के साथ मनजीत सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान मंजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जोहल अस्पताल भोगपुर ले जाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल जालंधर रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  इसकी सूचना भोगपुर पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के कारण होशियारपुर और जालंधर की पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Content Writer

Vatika