हथियारबंद बदमाशों ने युवक पर तेजधार हथियार से किया हमला, मौ+त

punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2024 - 10:02 AM (IST)

कपूरथला: मस्जिद चौक के नजदीक शाम को कुछ हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या करने की खबर है।

यह भी पढ़ेंः  पंजाब कैबिनेट की अहम मीटिंग आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि हमलावरों ने किरच और अन्य हथियारों से एक ट्रेवल एजैंट युवक को गंभीर घायल कर दिया। घायल को सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में ले जाने पर ड्यूटी डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया है। मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. हरप्रीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के नजदीक लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि मृतक युवक की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ बंटी वासी नजदीक शहनाई पैलेस के रूप में हुई है। मृतक युवक बंटी ट्रैवल एजेंसी का काम करता है और इसी से संबंधित पैसे के लेनदेन का मामला है।

यह भी पढ़ें:  पंजाब का Main Highway आज रहेगा बंद, घर से निकलने से पहले हो जाएं Alert

इसके चलते अज्ञात हमलावरों ने हमला किया है। पुलिस टीम में प्राथमिक जांच में मृतक के मोबाइल फ़ोन से कुछ डिटेल एकत्र की है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। डी.एस.पी. ने दावा किया कि जल्द ही हत्यारों को काबू कर दिया जाएगा।

 

Content Writer

Vatika