खन्ना में बड़ी वारदात, नेशनल हाईवे पर ड्राइवर का बेरहमी से कत्ल

punjabkesari.in Thursday, Aug 12, 2021 - 11:39 AM (IST)

खन्ना (विपन): खन्ना के गांव लिबड़ा नेशनल हाईवे पर एक कैंटर चालक की बेरहमी से हत्या होने का मामला सामने आया है।  इसके साथ ही कंडक्टर भी ज़ख़्मी हो गया। कैंटर लुधियाना से सामान लेकर अंबाला जा रहा था। मृतक की पहचान रछपाल सिंह के रूप में हुई है, जोकि जम्मू का रहने वाला था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अगली जांच शुरू कर दी है। 

वहीं इस मामले संबंधित कैंटर के मालिक ने बताया कि रछपाल ड्राइवर कैंटर में परचून का सामान लेकर लुधियाना से अंबाला जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में  किसी ने हमला करके ड्राइवर की हत्या कर दी और कंडक्टर घायल हो गया। कैंटर के मालिक ने हत्या के मामले में इंसाफ़ की मांग की है। 

वहीं मौके पर पहुंचे खन्ना के डी.एस. पी. राजन परमिंदर सिंह नव ने बताया कि यह घटना देर रात हुई। मृतक की पहचान रछपाल सिंह के रूप में हुई है। ट्रांसपोर्ट मालिक के बयानों पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है और पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर अगली जांच शुरू कर दी है। 

Content Writer

Vatika