लुधियाना में बड़ी वारदात, सब्जी विक्रेता का बेरहमी से कत्ल

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2020 - 12:52 PM (IST)

लुधियाना (महेश): लुधियाना के चंद्र नगर में बुधवार सुबह उस समय बड़ी वारदात हुई, जब हथियारबंद लुटेरों द्वारा एक सब्ज़ी विक्रेता का बेरेहमी से कत्ल किया गया। जानकारी मुताबिक मृतक की पहचान रामू (30) के रूप में हुई है, जो सब्ज़ी मंडी में से सब्ज़ी लेने जा रहा थी।


चंद्र नगर नज़दीक लूट की नीयत से अचानक उसे कुछ लुटेरों ने रोक लिया और नकदी छीनने लगे। इसके बाद लुटेरों की तरफ से चाकू मार कर उसका कत्ल कर दिया गया। फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले लिया है और अगली कार्रवाई की जा रही है।  
 

Vatika