पंजाब में बड़ी वारदात, फिरौती के लिए Kidnap किए 10 साल के बच्चे का कत्ल, नहर में फैंकी लाश

punjabkesari.in Friday, Jun 17, 2022 - 11:48 AM (IST)

लुधियाना (राज): पंजाब के लुधियाना में बड़ी वारदात सामने आई है। जहां फोकल प्वाइंट के ढंढारी कलां इलाके से एक पड़ोसी युवक ने दस साल के बच्चे अमित को किडनैप कर लिया। उसने परिवार से 2 लाख की फिरौती की मांग की। 

परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। डेढ़ दिन बाद पुलिस आरोपियों तक तो पहुंच गई। लेकिन, बच्चा बरामद नहीं हुआ। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि उन्होने बच्चे को मार कर उसका शव नहर में फैंक दिया है। इस संबंध में थाना फोकल प्वाइंट में मुख्य आरोपी मुकेश कुमार और उसके साथी विकास कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस नीलो नहर में गोताखोरों की मदद से बच्चे के शव की तलाश कर रही है।

Content Writer

Vatika