Love Marriage का खौफनाक अंत, पति ने किया बेरहमी से पत्नी का कत्ल

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2019 - 11:55 AM (IST)

मोगा (गोपी राऊके): मोगा मे एक प्रेम विवाह का दुखद अंत हुआ। दरअसल, यहां दिन -दहाड़े पति ने पत्नी की तेज़धार हथियार से हत्या कर दी। 

जानकारी के अनुसार गोधेवाला स्टेडियम नजदीक पत्नी अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर घर वापस लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में ही पति संजू ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद संजू मौके से फ़रार हो गया।

लड़की के परिजनों के अनुसार करीब 10 साल पहले आरोपी संजू ने उनकी लड़की को घर से भगा कर शादी की थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Vatika