दिल दहला देने वाली वारदात, दोस्त ने ही किया दोस्त का बेरहमी से कत्ल

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2023 - 01:43 PM (IST)

मलोटः मलोट से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने मामूली तकरार के कारण अपने 35 वर्षीय दोस्त का कत्ल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंधित  मृतक के रिश्तेदार निशान सिंह ने बताया कि हरजिंद्रा नगर निवासी मनजीत सिंह और लवप्रीत सिंह भैंस का व्यापार करता था। लवप्रीत ने किसी व्यापारी के पैसे देने थे, जिस कारण मनजीत सिंह उसे बार-बार पैसे देने के लिए कहता था। शुक्रवार शाम लवप्रीत सिंह ने शराब पी हुई थी। इस दौरान पैसों की बात को लेकर दोनों की तरकार हो गई और लवप्रीत सिंह मनजीत सिंह को गालियां निकालने लग पड़ा। इस दौरान मनजीत सिंह ने उसे गालियां निकालने से रोका, जिस कारण लवप्रीत सिंह भड़क उठा तो उसने लोहे के हथियार से हमला कर दिया। मनजीत सिंह गंभीर घायल हो गया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं लवप्रीत सिंह वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक के माता-पिता और भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। मनजीत सिंह अपने पीछे पत्नी अमनदीप कौर और 9 साल का बेटा छोड़ गई है। इस मामले की जांच एस.आई. मलकीत सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस ने अमनदीप कौर के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

Content Writer

Vatika