खुलासाः 4 प्लास्टिक के थैलों में डाले शव के टूकड़े,  सिर्फ एक लात और बाजू मिला

punjabkesari.in Tuesday, May 03, 2022 - 09:48 AM (IST)

लुधियाना(राज) : जलालाबाद के खरीदारी करने आए इस्लाम की निर्मम हत्या के बाद आरोपी मोहम्मद महफूज ने उसके टूकड़े कर दिए थे। पहले सिर को धड़ से अलग किया। फिर दोनों टांगे। इसके बाद सभी अंगों को 4 प्लास्टिक की थैलियों में भर कर उसके ऊपर सिलाई कर दी थी। फिर चारों थैली रेहड़े पर लाद लिए और सिधवां नहर में जाकर फैंक दिए।

थाना टिब्बा की पुलिस ने आरोपी मोहम्मद महफूज की निशानदेही पर सोमवार को एक थैला बरामद किया है। इसमें एक लात और बाजू बरामद हुई है। लेकिन, बाकी के अंग अभी तक नहीं मिले है। नहर में आरोपी द्वारा फैंके गए बाकी के थैलों की तलाश चल रही है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद महफूज के खिलाफ हत्या और शव खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज कर लिया है।एस.एच.ओ. रणबीर सिंह का कहना है कि शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि सिर्फ 25000 रुपए के लालच में उसने इस्लाम की हत्या की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के मुताबिक उसने रात को ही छूरी से इस्लाम का गला काट दिया था। फिर इसके बाद उसके शरीर के अलग-अलग अंग काटे और रात भर में उसे थैलों में पैक कर कमरे में सफाई कर डाली, ताकि किसी को कुछ पता ना चल सके। आरोपी को मंगलवार अदालत पेश किया जाएगा। उसका पुलिस रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ की जाएगी।

यह था मामला
मोहम्मद इस्लाम जलालाबाद का रहने वाला था। जोकि 18 अप्रैल को लुधियाना में खरीददारी करने के लिए आया था। मगर उसके बाद से घर वापिस नहीं लौटा। जब वह लुधियाना पहुंचे तो उन्हें पता चला कि वह सोमवार की रात को टिब्बा के इलाके गुरु नानक नगर के गली नंबर-1 में रहने वाले मोहम्द महफूज के घर चला गया था। जहां से वह सुबह निकल गया था। जिसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा था। इस्लाम के भाई महबूब ने उसे ढूंढना शुरू किया तो उन्हे महफूज पर शक हो गया जोकि अपने घर से गायब हो गया था। इसके बाद उन्हें पता चला कि उक्त आरोपी पानीपत में है। उन्होने वहां पहुंच कर आरोपी को दबोच लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने 25 हजार रुपए छीनने के लिए उसके भाई की हत्या कर डाली। फिर उसने शव के टूकड़े-टूकड़े कर फैंक दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News