12वीं कक्षा में पढ़ते विद्यार्थी का बेरहमी से किया कत्ल, पिछले 3 दिन से था लापता

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2020 - 10:34 AM (IST)

मुल्लांपुर दाखा (कालिया): थाना दाखा अधीन पड़ते गांव बद्दोवाल से लापता हुए युवक की लाश एक कॉलोनी के गटर में देखी गई, जिसके साथ दहशत फ़ैल गई। इसकी सूचना किसी ने थाना दाखा की पुलिस को दी। मौके पर एसआई किरनदीप कौर पुलिस टीम के साथ पहुंचे।

घटना स्थान पर डीएसपी (डी) राजेश कुमार, डीएसपी गुरबंस सिंह बेस और थाना प्रमुख इंस. प्रेम सिंह पहुंचे। मौके पर जगदीप सिंह और विजय कुमार की फिंगर प्रिंट टीम भी आई। मृतक नौजवान जशनप्रीत सिंह के पिता गुरदेव सिंह पुत्र गज्जण सिंह ने पत्रकारों को बताया कि उसका पुत्र 21 नवंबर की रात 8 बजे अपनी माता सर्बजीत कौर को यह कह कर गया कि वह 10 -15 मिनटों तक वापस आया परन्तु अब तक वह घर नहीं आया, उसने 2 दिन अपनी रिश्तेदारी में खोज की और आखिर उनको थाना दाखा की पुलिस को लापता की रिपोर्ट दर्ज करवाई परन्तु किसी ने उनको बताया कि विक्टोरिया कालोनी के गटर में किसी की लाश पड़ी है।

पूछताछ उपरांत पता लगा कि लाश उनके पुत्र की थी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी दाखा पुलिस को दी। थाना प्रमुख प्रेम सिंह ने बताया कि युवक जशनप्रीत सिंह का कत्ल कर लाश को खुर्द-बुर्द करने के लिए गटर में फैंक दिया है। पुलिस बारीकी के साथ जांच कर रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक नौजवान के पिता गुरदेव सिंह का कहना है कि जशनप्रीत हसनपुर स्कूल में बारहवीं कक्षा में पढ़ता थी। थाना दाखा की पुलिस ने मृतक के पिता गुरदेव सिंह के बयानों पर  केस दर्ज कर अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News