पंजाब में बड़ी वारदात : तेजधार हथियार के साथ गर्दन काट महिला का किया कत्ल

punjabkesari.in Sunday, Mar 20, 2022 - 10:01 AM (IST)

समराला(गर्ग, बंगड़): होली के त्योहार के अवसर पर स्थानीय शहर के डिबिया बाजार मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई, जब दिन-दिहाड़े एक महिला का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। मृतक महिला अपने पति से अलग होकर अकेली एक किराए के मकान में रहती थी। कत्ल की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की तरफ से इस मामले की जांच की जा रही है। 

घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. समराला हरविन्दर सिंह खैहरा ने बताया कि मृतक महिला की पहचान लखवीर कौर (36) निवासी गांव घुलाल के तौर पर हुई है। वह कुछ महीने पहले ही इस घर में किराए पर आकर रहने लगी थी। मृतका के भाई के बयानों पर अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर पुलिस की तरफ से आरोपियों का पता लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal