जमीनी विवाद को लेकर युवक का बेरहमी से किया कत्ल

punjabkesari.in Sunday, Jun 06, 2021 - 11:32 AM (IST)

सरदूलगढ़(चोपड़ा): जमीनी विवाद के कारण स्थानीय शहर के निवासी युवक जसविन्दर सिंह (43) पुत्र गुरचरण सिंह का कत्ल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंधी मृतक के भाई हरविन्दर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके अपने चचेरे भाइयों के साथ गांव काहनेवाला वाली जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। जिसे सुलझाने के लिए उन्होंने कई बार कहा लेकिन मसला नहीं सुलझाया गया। आज इसी मसले को लेकर गुरदित्त सिंह, जगसीर सिंह और जरनैल सिंह ने झगड़ा करके उसके भाई जसविन्दर सिंह का नुकीले हथियार के साथ कत्ल कर दिया।

इस संबंधी एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर संदीप सिंह भाटी ने बताया कि हरविन्दर सिंह के बयानों के आधार पर गुरदित्त सिंह, जगसीर सिंह और जरनैल सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज करके कानूनी कार्यवाही की जा रही है और पोस्टमार्टम के बाद लाश वारिसों के हवाले कर दी है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

Content Writer

Sunita sarangal